Header ads

रजोनिवृत्ति ( Menopause)किसे कहते हैं

 

रजोदर्शन व रजोनिवृत्ति (Menarche and Menopause)किसे कहते हैं


इस आर्टिकल में आपको यह पता चल जाएगा कि रजोनिवृत्ति क्या है इसे क्या लक्षण होते हैं कारण क्या होते हैं यह पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में आपको बताई गई है इस आर्टिकल को पढ़कर आपको रजोनिवृत्ति के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी ।


आपको रजोनिवृत्ति के बारे में बिल्कुल सरल भाषा में बताया है

-रजोनिवृत्ति किसे कहते हैं

-रजोनिवृत्ति के लक्षण

-रजोनिवृत्ति के कारण

रजोदर्शन (Menarche ) -

 स्त्री के जीवन में पहली बार मासिक धर्म या ऋतुस्राव या रजोधर्म (Menstrual cycle) का प्रारम्भ होना, रजोदर्शन (Menarche ) कहलाता है। प्रायः यह 12-13 वर्ष की आयु से प्रारम्भ होता है


रजोनिवृत्ति (Menopause ) —

 स्त्रियों में अण्डोत्सर्ग (Ovulation) तथा मासिक चक्र का स्थायी रूप से समाप्त होना, रजोनिवृत्ति (Menopause) कहलाता है। प्रायः यह 45-55 वर्ष की आयु के मध्य होता है तथा औसत आयु 52 वर्ष मानी गयी है। कुछ स्त्रियों में यह धीमे-धीमे (1-5 वर्ष की अवधि के मध्य) में जबकि कुछ अन्य में यकायक होता है।


रजोनिवृत्ति के लक्षण (Symptoms of Menopause)—

इस दौरान स्त्री को धड़ (Trunk) से लेकर चेहरे तक गर्माहट महसूस होती है, जिसे हॉट फ्लश (Hot flushes) कहा जाता है। इसके अतिरिक्त मूत्र में FSH का स्राव होता है, अन्य मनोवैज्ञानिक तथा व्यावहारिक परिवर्तन आते हैं।


कारण (Cause) -

 रजोनिवृत का प्रमुख कारण है—एस्ट्रोजेन (Estrogen) स्तर का कम होना ।


रजोनिवृति के पश्चात् अण्डाश्य की अद्य पुटिका (Primordial follicle) पीयूष ग्रन्थि गोनेडोट्रॉपिन (Gonadotropin) हार्मोन के प्रति कोई अनुक्रिया नहीं करती है। अतः ग्राफियन पुटिका की वृद्धि व अण्डोत्सर्ग की क्रिया रुक जाती है जिसके फलस्वरूप स्त्री की जनन क्षमता समाप्त हो जाती है। पुरुषों में आयु बढ़ने के साथ वृषणों की क्रियाशीलता धीरे-धीरे कम होने लगती है। प्रायः ऐसा 40-50 वर्ष की आयु के मध्य टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का स्राव कम होने के कारण होता है। इसे नर क्लाइमेक्टेरिक (Male climacteric) कहते हैं।

                     


मद चक्र (Oestrous cycle) - 

अधिकांश स्तनी मादा वर्ष के विशेष काल के दौरान ही जनन करती हैं अर्थात् सीज़नल ब्रीडर (Seasonal breeder) होती हैं। इन जीवों में मादा किसी विशेष ऋतु में ही लैंगिक अनुक्रिया करती है। इसके विपरीत कुछ अन्य स्तनियों जैसे- गाय, भैंस आदि में कोई विशेष जनन ऋतु न होकर वर्ष भर मद-चक्र रहता है ।


मादा का लैंगिक अनुक्रिया करने का काल मदचक्र (Oestrous cycle) कामोन्माद काल (Heat period) कहलाता है। प्रायः यह लघु अवधि का होता है, जैसे- गाय में 18 घण्टे का होता है। सिर्फ इसी काल में मादा, नर के साथ मैथुन करती है। अधिकांश जंगली- जन्तु एकल मद चक्री (Monoestrous) होते है, जैसे- हिरण, भेड़ आदि। चूहे (Rat smice) तथा गुनिआ सूअर (Guinea Pig) प्रत्येक 15 दिन बाद प्रजनन करते हैं। अतः ये बहु मद चक्री (Polyestrous) होते हैं।


आपको ऊपर रजोनिवृत्ति के बारे में संपूर्ण रुप से बता दिया है आशा है कि आपको आर्टिकल की लैंग्वेज व जानकारी पसंद आई होगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu